12HREG107 विशिष्ट लोगों से भाजपा का जन सम्पर्क अभियान जारी, कैंट विधायक लोगों से मिलीं
देहरादून 12 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों का जनसम्पर्क अभियान जारी है। इस जन सम्पर्क अभियान के तहत भाजपा पदाधिकारी विशिष्ट लोगों से भेंट करते हैं।
ऐसे में इस अभियान के तहत कैंट विधानसभा की विधायक सविता कपूर के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशिष्ट परिवार से सम्पर्क अभियान चलाया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले परिवारों से मिलकर केंद्र और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजना की उन्हें जानकारी दी गई। साहित्य क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य कर रहे एवं हिन्दी के पुरोधा पूरनचंद, योगाचार्य डॉ. शैल बाला, समाजसेवी एनडी आहूजा का उनके घरों पर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में सविता कपूर के साथ भाजपा के बबलू बंसल, सुमित पांडे, शेखर नौटियाल, एके महाजन, विकास बेनीवाल, हितेश शर्मा आदि शामिल हैं।