28HREG122 सेवा भारती मातृ मंडल के प्रशिक्षण वर्ग में बालिकाओं ने सीखें आत्मरक्षा के गुर
मुरादाबाद 28 मई (हि.स.)। सेवा भारती मातृ मंडल मेरठ प्रांत द्वारा बाल विकास विद्यालय पैरा की मिलक मुरादाबाद में आयोजित हो रहे छह दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में पांचवें दिन रविवार को बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया।
सेवा भारती मातृ मंडल के प्रशिक्षण वर्ग के आज प्रथम सत्र में सभी बालिकाओं को योग, आसान, प्राणायाम कराया गया। इसके बाद सभी ने जलपान किया। वहीं द्वितीय सत्र में बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। छात्राओं को बताया गया कि विपरीत परिस्थितियों में दुश्मन से बिना शस्त्र अस्त्र के कैसे अपनी रक्षा करनी हैं। तृतीय सत्र में पेंटिंग, गृह सज्जा, साज सज्जा आदि के बारे में बताया गया।
इस मौके पर वर्ग अधिकारी शशि चौहान, सेवा भारती मातृ मंडल की प्रांत मंत्री रश्मि, महानगर अध्यक्ष डा. बबीता गुप्ता, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अनिल, जय किशन, अर्चना, अनीता, वर्ग पालक शरद जैन, सर्व व्यवस्था प्रमुख सुभाष शर्मा, आशीष प्रचार प्रमुख तुलसीराम, भोजन प्रमुख देवेंद्र जौहरी व खेमचंद्र, सेवा भारती के महानगर अध्यक्ष ज्ञानेंद्र देव शर्मा, कोषाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, प्रांत मीडिया प्रभारी आलोक, रनन्जय, हरि गोपाल सुदेश आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।