मुरैना: शौचालय की छत गिरने से महिला की मौत

Share

18HREG187 मुरैना: शौचालय की छत गिरने से महिला की मौत

– थाना क्षेत्र सबलगढ़ का मामला

सबलगढ़, 18 अप्रैल (हि.स.)। सबलगढ़ थाना क्षेत्र में शौचालय की छत गिरने से एक महिला की मौत हो गई। मलबे में दबी महिला को परिजन व पड़ोसियों ने बाहर निकाला और अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसा सबलगढ़ थाना क्षेत्र के वार्ड 16 का मंगलवार सुबह का बताया जा रहा है। महिला घर के छज्जे पर बने शौचालय में शौच के लिए गई थी। तभी अचानक छत गिर गई जिससे रश्मि पत्नी सोहनपाल सिंह की मौत हो गई। स्थानीय लोग मलबे में दबी रश्मि को निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सबलगढ़ लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।