11HREG118 कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े से मिलीं विधानसभा अध्यक्ष
देहरादून, 11 अप्रैल (हि.स.)। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने बेंगलुरु प्रवास के दौरान मंगलवार को कर्नाटक के विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी से विधानसभा भवन में शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष ने उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण को पुष्पगुच्छ भेंट कर शॉल पहनाकर उनका स्वागत किया। विधानसभा अध्यक्ष ने आत्मीय स्वागत सम्मान के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष ने उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण को विधानमंडल और विधानसभा भवन परिसर का भ्रमण करवाया। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच कई विषयों पर चर्चा हुई।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण इन दिनों दो दिवसीय बेंगलुरु के प्रवास पर है। जी-20 के समूह सी-20 के सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करेंगी और सी-20 वर्किंग ग्रुप “डिलिवरिंग डेमोक्रेसी” के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी। सम्मेलन में आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर,केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भाग लेंगे।