11HCRI13 हरिद्वार : कलियर शरीफ में पकड़ी गई महिला स्मैक तस्कर
हरिद्वार,11अप्रैल(हि. स.)। दरगाह पिरान कलियर शरीफ इस्लामिक जगत में मशहूर है। इसी कारण यहां देश-विदेश से हजारों की तादाद में जायरीन पहुंचते हैं। मगर कलियर शरीफ का इलाका नशे के सौदागरों का केंद्र बनता जा रहा है। प्रत्येक महीने कई नशे के सौदागर इस क्षेत्र में पकड़े जाते हैं। कलियर में अब औरतें भी नशे के कारोबार से जुड़ गई हैं। ऐसी ही एक औरत को कलियर पुलिस ने स्मैक के साथ मंगलवार को गिरफ्तार किया है।
हरिद्वार पुलिस कप्तान के पीआरओ विपिन पाठक ने बताया कि मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 के तहत एसएसपी हरिद्वार द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीम द्वारा नस्तूरपुरियों वाली गली में कब्रिस्तान के पास तिराहे से एक महिला शबाना ऊर्फ शबनम निवासी बुड्ढा खेड़ा थाना पथरी हरिद्वार को 2.72 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पकड़ा है। पूछताछ में महिला ने पिछले काफी समय से स्मैक बेचना स्वीकार किया है। पुलिस महिला को इस धंधे में उतारने वाले साथियों की तलाश कर रही है