मुख्यमंत्री ने 8754 करोड़ की 2042 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

Share

06HREG375 मुख्यमंत्री ने 8754 करोड़ की 2042 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

बिजनौर, 06 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने गुरुवार को 8,754 करोड़ रुपये की लागत वाली 2,042 परियोजनाओं का वर्चुअली लोकार्पण व शिलान्यास किया।

इसके अलावा उनके द्वारा स्वच्छ भारत मिशन 2.0 स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 अन्तर्गत स्वच्छता के क्षेत्र में कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों को सफाई किट्स व प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के पात्र लाभार्थियों को आवास की चाबी प्रदान की गई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के समाज के हर वर्ग के पात्र व्यक्ति को उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसका क्रम आगे भी जारी रहेगा। योजनाओं का लाभ पाकर लाभार्थियों का सामाजिक व आर्थिक उत्थान हुआ है।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता एवं अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शासन की मंशा है कि एक भी पात्र व्यक्ति शासन द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों से लाभान्वित होने से वंचित न रहने पाए तथा पंक्ति के अन्तिम किनारे पर खड़े हुए व्यक्ति को भी पूर्ण गुणवत्ता और मानक के साथ शासकीय योजनाओं का लाभ मिले।