शिल्पी और नवरत्न का भोजपुरी लोकगीत ‘कमर हमार कइल क्रैक’ रिलीज

Share

02HENT7 शिल्पी और नवरत्न का भोजपुरी लोकगीत ‘कमर हमार कइल क्रैक’ रिलीज

मुंबई, 2 अप्रैल (हि.स.)। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर शिल्पी राज का नया भोजपुरी लोकगीत ‘कमर हमार कइल क्रैक’ रिलीज हो गया। इस गाने को शिल्पी ने भोजपुरी सिंगर नवरत्न पांडेय के साथ गाया है। इस गाने पर नवरत्न ने अभिनेत्री पल्लवी सिंह के साथ परफॉर्म किया है। यह गाना धमाल मचा रहा है।

इस गाने में नवरत्न पांडेय और पल्लवी सिंह की जोड़ी दर्शकों बेहद ही पसंद आ रही है। गाने में पल्लवी की कातिलाना अदाएं दर्शकों के दिलों पर छुरिया चला रही है और उसके ऊपर उनकी जानलेवा मुस्कान सभी को अपना दीवाना बनाने के लिए काफी है। इन दोनों के डांस मूव भी कमाल के लग रहे हैं। गाने में पल्लवी के डांस मूव्स एकदम हटके है, जहां नवरत्न अपनी गायिकी से सभी को अपना दीवाना बना रहे हैं। वही शिल्पी राज की आवाज पर पल्लवी ने गज़ब के ठुमके लगाए हैं। वही उनकी कमर भी नागिन जैसी बलखा रही है और पल्लवी का हर एक एक्सप्रेशन दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। वही नवरत्न भी अपनी ओर से कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। गाने में दोनों की केमेस्ट्री एक जबर्दस्त लग रही है। दोनों के बीच का एक अलग ही तरह का कनेक्शन देखने को मिल रहा है।

‘कमर हमार कइल क्रैक’ को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स की प्रस्तुति है। इसके लिरिक्स और म्यूजिक अर्जुन शर्मा ने दिया है। मिक्स एंड मास्टर जीतू शर्मा ने की है। गाने का निर्माण निर्माता रत्नाकर कुमार ने किया है, वही इसका निर्देशन भोजपुरिया ने किया है। कोरियोग्राफर संदीप राज, पोस्ट प्रोडक्शन वुडपेकर्स वी, एडिट पंकज साव व डीआई रोहित सिंह ने किया है। गाने के फुल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के पास हैं।