02HREG88 गंगा सभा प्रत्येक रविवार को चालएगी घाट सफाई अभियान
हरिद्वार, 02 अप्रैल (हि.स.)। श्री गंगा सभा हरिद्वार द्वारा प्रत्येक रविवार को गंगा घाटों पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। आज हरकी पैड़ी पर मां गंगा का पूजन कर इस अभियान की शुरुआत की गई। सभा के श्री गंगा सेवक दल के तत्वाधान में यह अभियान चलाया जाएगा।
गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने कहा कि मां गंगा हम सभी की पूज्य हैं। रोजाना लाखों की संख्या में श्रद्धालु धार्मिक संस्कारों को करने के लिए यहां आते हैं। मां गंगा के तट साफ और स्वच्छ रहें, इसके लिए सभा संकल्पबद्ध है। आज श्री गंगा सेवक दल के तत्वावधान में इस अभियान का श्रीगणेश किया गया है। शीघ्र ही इस अभियान में सभी का सहयोग लिया जाएगा।
इस अवसर पर श्री गंगा सभा के स्वागत मंत्री डॉ सिद्धार्थ चक्रपाणी, सचिव अवधेश पटुवर, शिवांकर चक्रपाणी, दीपांकर चक्रपाणी, पुनीत झा, वैभव भक्त, अंश झा, प्रणव सीखोला, अंश त्रिपाठी, प्रदीप जयवाल, हिमांशु ख्याली के आदि उपस्थित रहे।