02HREG93 चमोली: रैतोली गांव में नवनिर्मित नंदा देवी मंदिर हुई में मूर्ति स्थापना
गोपेश्वर, 02 अप्रैल (हि.स.)। चमोली जिले के बंड क्षेत्र के नौ गांव की महिलाओं ने रविवार को नंदा देवी मंदिर के जीर्णोद्धार के पश्चात नवनिर्मित मंदिर में मूर्ति स्थापना की गई। इस अवसर पर रैतोली गांव से मंदिर परिसर तक भव्य कलश यात्रा निकाली।
बंड मंदिर समिति के अध्यक्ष पूरण सिंह चौहान ने बताया कि आज कलश यात्रा के साथ ही मां नंदा की मूर्ति को नये मंदिर में विधि विधान और पूजा अर्चना के साथ स्थापित किया गया। दो अप्रैल से छह अप्रैल तक नवनिर्मित मंदिर प्रांगण में चंडी सप्तशती का पाठ किया जायेगा, जिसके पश्चात भक्तों को आशीर्वाद वचन सहित प्रसाद वितरित किया जायेगा।
मंदिर समिति के महामंत्री सुनिल कोठियाल ने कहा कि नंदा देवी मंदिर के जीर्णोद्धार में समस्त बंड क्षेत्र के लोगों और दानदाताओं ने बढ़चढ़ कर सहयोग किया। उन्होंने सभी लोगों से इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करने की बात कही।
बंड विकास संगठन के पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह ने कहा कि जीर्णोद्धार के पश्चात मंदिर बेहद सुंदर और भव्य बना है।