19HREG282 ट्रेन के सामने कूदकर वृद्ध ने जान दी
औरैया, 19 मार्च (हि.स.)। अछल्दा रेलवे स्टेशन पश्चिमी केबिन के गांव चिंता नगला के सामने रविवार शाम को पार्सल ट्रेन के आगे कूदकर वृद्ध ने आत्महत्या कर ली। ट्रेन की टक्कर के बाद 20 मिनट ट्रेन खड़ी रही। स्टेशन मास्टर की सूचना पर 45 मिनट बाद पहुंची आरपीएफ ने शव को कब्जे में ले लिया।
आरपीएफ के सिपाही कमलेश चन्द्र ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जीआरपी के आने पर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उन्होंने बताया कि कानपुर से इटावा जा रही अपलाइन पर पार्सल वाहन एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर एक वृद्ध ने आत्महत्या कर ली। ट्रेन के लोको पायलट ट्रेन से कटने की सूचना स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने पोर्टर को भेजकर शव को ट्रैक से हटवाकर ट्रेन को रवाना किया गया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। वृद्ध की उम्र लगभग 75 वर्ष है। सफेद कुर्ता, सफेद धोती, सफेद कलर गमछा पहने हुए थे। शव की शिनाख्त करने की कोशिश की, लेकिन कोई सफलता हासिल नहीं हुई। इस घटना से पीछे से आ रही अपलाइन पर महानन्दा एक्सप्रेस, कालका एक्स्प्रेस, सम्बलपुर जम्मू तवी एक्स्प्रेस को पीछे रोका गया। ट्रैक क्लियर होने के बाद धीमी गति से सभी ट्रेनों को वहां से निकाला गया।