04HREG349 शिवपुरी : महान नगर कीर्तन 10 जिलो के 122 गुरूद्धारो में होते हुये गुरुद्बारा अरजन दरवार साहिव बेहटा पहुंची
– बेंहटा गुरूद्वारा पर पहुंचकर महान नगर कीर्तन यात्रा का हुआ समापन
शिवपुरी, 4 मार्च (हि.स.)। श्री गुरू गोविंद सिंह जी के चार साहिब जादे की शहीदी को समर्पित महान नगर कीर्तन 28 फरवरी को दतिया पहुंचा, जहां भव्य स्वागत हुआ, दीवान सजा 1 मार्च को प्रात: 9 बजे दतिया के प्रख्यात गुरूद्धारा में नवीनतम हाल में प्रकाश पर्व बडे ही धूमधाम से मनाया गया, दीवान सजा, कथा वाचन हुआ और सिख संगत का सम्मान किया गया। इसके उपरांत विश्व विख्यात संत बाबा घोला सिग, बाबा अमरीक सिग, महान नगर कीर्तन के संयोजक बाबा तेग सिग का पुष्पमाला, सरोपा, प्रदान कर सम्मान किया गया।
पवित्र निशानियो के दर्शन किये, इसके बाद उतर प्रदेश के झाँसी पहुचा यहां पर भी सिख संगत सहित हजारों नागरिकों ने भव्य स्वागत किया, झाँसी के प्रसिद्ध गुरुद्बारा में दीवान सजा, कथा वाचको ने संगीतमय कथा का वाचन किया, देर रात्री तक भारी संख्या में संगत उपस्थित थी। 2 मार्च सुबह 10 बजे पुन: दीवान सजा, अरदास हुई, इसके उपरांत शिवपरी जिला के दिनारा में संगत ने स्वागत किया, करैरा के गुरुद्बारा में भी महान नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया गया। संगत ने भारी संख्या मे हिस्सेदारी निभाई, गाँव सुरवाया के गुरुद्बारा में भी भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद शिवपरी के सिह सभा के गुरुद्बारा पहुंचा यहां पर भी हजारों नागरिकों सहित सिख संगत ने अभूतपूर्व स्वागत किया, संगत ने पवित्र निशानियो के दर्शन किये, कथा वाचन संगीतमय हुआ, अरदास हुई। गुरुद्धारा गुरु अर्जन देव दरवार साहिव ए.वी.रोड बेहटा तहसील कोलारस,जिला शिवपरी पहुंचा, अरदास के उपरांत महान नगर कीर्तन का समापन हुआ।
बता दें कि विगत 20 फरवरी से इसी गुरुद्बारा से महान नगर कीर्तन 100 वाहनो में संगत, श्री गुरूग्रन्थ साहिब की पालकी वाहन, श्री गुरू श्री गोविंद सिग के चार सहाब जादो के वस्त्र, शस्त्र और पवित्र निशानियो की पालकी वाहन, पंच प्यारो के दो वाहन,गतका पार्टी वाहन के साथ आरंभ हुआ था और 10 जिलो के 122 गुरुद्बारो में भ्रमण करते हुये 2 मार्च को पहुंचा। इस कीर्तन में लगभग 6 लाख से अधिक सिख संगत ओर 2लाख से अधिक नागरिकों ने गाँव -गाँव, शहर -शहर में पवित्र निशानियो के दर्शन किये।