04HREG343 मंदसौर: दो दिन चली गणना, दानपेटियों से निकले 27.75 लाख और विदेशी मुद्राएं
मंदसौर, 4 मार्च (हि.स.)। भगवान पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में रखें दान पात्रों से मिली दान राशि की गणना शनिवार दूसरे दिन भी जारी रही। मंदिर परिसर में रखे कुल 9 दान पात्रों से मिली दान राशि की गणना की गई। 2 दिन चली गणना में 27 लाख 75 हजार 595 रुपए की धनराशि प्राप्त हुई है। इसके साथ ही चांदी के आइटम और विदेशी मुद्राएं भी दान पात्रों से प्राप्त हुई है।
भगवान पशुपतिनाथ मंदिर समिति प्रबंधक राहुल रुनवाल ने हिस को बताया कि करीब सवा महीने में भगवान पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में रखे दान पात्रों की राशि की गणना की जाती है। गुरुवार को दान राशि की गणना शुरू की गई थीं। पहले दिन हुई गणना में 17 लाख 32 हजार 500 रुपए प्राप्त हुए थे। शनिवार दूसरे दिन की गणना भी सुबह शुरू हुई जो देर शाम तक चली। दूसरे दिन की दानपत्रों से मिली दानराशि में 10 लाख 43 हजार 95 रुपए प्राप्त हुए। 2 दिन की चली गणना में 27 लाख 75 हजार 596 रुपए प्राप्त हुए हैं। इसके साथ ही करीब 130 ग्राम चांदी के आइटम और विदेशी मुद्राए मिली है।