मुजफ्फरपुर ने समस्तीपुर को चार विकेट से हराया, आदित्य बने मैन ऑफ द मैच

Share

03HSPO11 मुजफ्फरपुर ने समस्तीपुर को चार विकेट से हराया, आदित्य बने मैन ऑफ द मैच

बेगूसराय, 03 मार्च (हि.स.)। बिहार क्रिकेट संघ द्वारा बेगूसराय के बरौनी रिफाइनरी स्टेडियम में आयोजित सेन्ट्रल जोन अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट हेमन ट्रॉफी में आज का मुकाबला मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर के बीच खेला गया।जिसमें मुजफ्फरपुर के कप्तान अतुल प्रियंकर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

समस्तीपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर के मैच में सात विकेट खोकर 238 रन बनाए। समस्तीपुर की ओर से वैभव सूर्यवंशम ने शानदार शतक लगाते हुए एक सौ रन और मो. आलम ने 36 रन बनाए। वहीं, मुजफ्फरपुर की ओर से सरफराज रिजवी एवं नमन सिंह ने दो-दो विकेट प्राप्त किया।

जवाब में खेलने उतरी मुजफ्फरपुर की टीम ने 39वें ओवर में छह विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। मुजफ्फरपुर की ओर से आदित्य ने 91 रन और विकास रंजन ने नाबाद 39 रन बनाए। वहीं, समस्तीपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए सुमन ने तीन विकेट एवं राम सुरेश ने दो विकेट प्राप्त किया।

मुजफ्फरपुर के आदित्य को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ तदर्थ कमेटी के चेयरमैन मृत्युंजय कुमार वीरेश, बेगूसराय टीम के कोच ललन लालित्य और मुकेश कुमार पप्पू ने संयुक्त रूप से प्रदान किया।