01HREG225 2024 में उत्तराखंड मजबूती के साथ लड़ेंगे चुनाव : शंभू प्रसाद
-सपा अन्य पिछड़ा प्रकोष्ठ का महिपाल सिंह को बनाया प्रदेश अध्यक्ष
हरिद्वार, 01 मार्च (हि.स.)। खानपुर विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद ने आगामी चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के अंदर जोश भरा। अन्य पिछड़ा प्रकोष्ठ का महिपाल सिंह को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। साथ ही चुनाव को लेकर तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया।
समाजवादी पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष शम्भू प्रसाद पोखरियाल की अध्यक्षता में गांव ढाढेकी ढाणा मजमीदपुर खानपुर विधानसभा में बैठक की।
प्रदेश अध्यक्ष पोखरियाल ने महिपाल सिंह को प्रदेश अध्यक्ष अन्य पिछड़ा प्रकोष्ठ नियुक्त करते हुए फूल माला पहनाकर शुभकामनाएं दी। पोखरियाल पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रत्येक जिलों का भ्रमण कर रहे हैं। प्रत्येक विधानसभा का भ्रमण कर रहे हैं और अपने संगठन को मजबूत कर रहे हैं।
शंभू प्रसाद ने बताया कि 2024 में उत्तराखंड में हम अपनी मजबूती दिखाएंगे और 2027 में विधानसभा में हमारे भी विधायक होंगे। समाजवादी पार्टी स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के पद चिह्नों पर काम कर रही है। पूरे समाज को एक साथ लेकर कार्य कर रही है। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव डा. सत्यनारायण सचान भी उपस्थित रहे।
पार्टी के जिलाध्यक्ष सुमित तिवारी ने कहा कि भाजपा लगातार अपने मित्र अडानी को बचाने के लिए उसकी कम्पनी को हो रहे घाटे को पूरा करने के लिए जनता के कंधों पर महंगाई का बोझ लादती जा रही है। तभी सिलेंडर और पेट्रोल के बेतहाशा वृद्धि की जा रही है।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष दिलवर सिंह रावत, प्रदेश महासचिव समीर आलम, प्रदेश प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी कुलदीप शर्मा, गोरखा फ्रंट सभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय मल, साथ ही स्थानीय नेता कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।