‘मुझे छेड़ो न नंद लाल मेरे गाल हो गए लाल…’ महिलाओं ने बैठकी होली में बिखेरे सांस्कृतिक रंग

Share

01HREG260 ‘मुझे छेड़ो न नंद लाल मेरे गाल हो गए लाल…’ महिलाओं ने बैठकी होली में बिखेरे सांस्कृतिक रंग

नैनीताल, 01 मार्च (हि.स.)। सरोवर नगरी में नगर की सबसे पुरानी धार्मिक-सांस्कृतिक संस्था श्रीराम सेवक सभा के तत्वावधान में चल रहे 27वें फागोत्सव के अंतर्गत बुधवार को महिलाओं ने परंपरागत बैठकी होली के रंग जमाए।

इस दौरान महिलाओं ने ‘मुझे मिल गयो नंद का लाल, सरयू किनारा बागनाथा के भल सज रयीं, मुझे छेड़ो न नंद लाल मेरे गाल हो गए लाल, ऐसे चटक रंग डालो, सिद्धि करो महाराज होली के दिनन में, बुरूंशी का फूलो आदि होलियां गाकर होली के परंपरागत सांस्कृतिक रंग बिखेरे। ‘हो मुबारक फूलों के मंजर भरी ऐसी होली खेले जानें अली’ के साथ होली गायन का समापन हुआ।

इस दौरान महिला होली में आकर्षण का केंद्र रहने वाली स्वांग विधा का भी दिलचस्प तरीके से प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर हेमा जोशी, लीला बिष्ट, हेमा जोशी, मंजू बोरा, रजनी चौधरी, बबली, सुमन साह व विनीता पांडे आदि को होल्यारों के रूप में सम्मानित किया गया।

आयोजन में हेमा कांडपाल, विनीता पांडे, हेमा जोशी, सुमन साह, भावना रावत, चंद्रा पंत, मंजू बोरा, गीता साह, लीला जोशी, रानी साह तथा सभा के संरक्षक गिरीश जोशी, अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश बवाड़ी, मुकेश जोशी, पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल, डॉ. महेंद्र राणा, मुकुल जोशी व सुमन साह सहित बड़ी संख्या में होल्यार मौजूद रहे।