22HREG344 अनूपपुर: पानी खींचते कुआं में गिरकर डूबने से महिला की मौत, पुलिस जुटी जांच में
अनूपपुर, 22 फ़रवरी (हि.स.)। कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम खाड़ा के कुदराटोला में 48 वर्षीय महिला मंगलवार की शाम पानी खींचते समय अचानक कुएं में गिरने व डूबने से मौत हो जाने की सूचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए जिला चिकित्सालय में परीक्षण कराने बाद अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप कर जांच प्रारंभ की कर दी।
जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना अनूपपुर के ग्राम खाड़ा के कुदराटोला निवासी लल्लू सिंह गोड़ 48 वर्षीय पत्नी मुन्नीबाई को घर छोड़ लकड़ी लेने जंगल गया गया वापस आने पर पर पत्नी के न दिखने से बाड़ी में स्थित कुआं के पास देखा कि बाल्टी में पानी भरा रहा रखा हैं लेकिन आसपास कोई नहीं दिखा कुआं में झांका तो कुआं के अंदर पानी में रस्सी का एक हिस्सा दिखने पर संदेह होने पर पड़ोस के व्यक्तियों को बुलाकर कुएं में कांटा डालकर खोजबीन करने दौरान महिला का पैर दिखाई दिया जिसकी सूचना लल्लू सिंह द्वारा ग्राम पंचायत खाड़ा सरपंच कमला सिंह को दिए जाने बाद कोतवाली थाना में सूचना दर्ज कराई गई। बुधवार को पुलिस मौके में पहुंचकर ग्रामीण जनों की के सहयोग से मृतिका के शव को पानी के अंदर से कांटा डालकर खोजने बाद कुआं से बाहर निकला कर मौका पंचनामा एवं मृतिका के पति एवं अन्य गवाहों के कथन लेने बाद शव का जिला चिकित्सालय में परीक्षण कराने बाद अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप कर जांच प्रारंभ की कर दी।
घटनास्थल एवं गवाहों के कथन अनुसार मृतिका जो पूरे कपड़े पहने रही वह पानी भरने के लिए घर के वाड़ी में स्थित कुआं से पानी निकाल रही होगी तभी अचानक पैर फिसलने से कुआं के अंदर गिर गई जिससे वह डूबने से मृत हो गई रही होगी।