अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप फाइनल: भारतीय टीम को जीत के लिए मिला 69 रनों का लक्ष्य

Share

29HSPO7 अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप फाइनल: भारतीय टीम को जीत के लिए मिला 69 रनों का लक्ष्य

पोटचेफस्ट्रूम (दक्षिण अफ्रीका), 29 जनवरी (हि.स.)। दक्षिण अफ्रीका के पोटचेफस्ट्रूम में खेले जा रहे आईसीसी अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप के फाइनल में जीत के लिए भारतीय महिला टीम को 69 रनों का लक्ष्य मिला है। भारतीय गेंदबाजों ने मुकाबले में कमाल की गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड टीम को 17.1 ओवर में 68 रन पर ही ऑलआउट कर दिया। भारत को फाइनल मुकाबला जीतने के लिए 69 रन बनाने होंगे।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड टीम को पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज लिबर्टी हीप के रूप में पहला झटका लगा। हीप खाता भी नहीं खोल सकीं। इसके बाद 15 रन के स्कोर पर इंग्लैंड का दूसरा विकेट गिरा। पावरप्ले खत्म होने तक इंग्लैंड टीम के 22 रन तक तीन विकेट गिर गिए। 10 ओवर तक आते-आते इंग्लैंड टीम के पांच खिलाड़ी पवेलियन लौट गए। इसके बाद भी इंग्लैंड टीम के लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे और पूरी टीम 17.1 ओवर में 68 रन पर ऑलआउट हो गई।

मुकाबले में भारत की ओर से तितास साधु ने 2, अर्चना देवी ने 2, पार्श्वी चोपड़ा ने 2, शेफाली वर्मा, सोनम यादव, मन्नत कश्यप ने एक-एक विकेट लिया।