29HREG57 रोटरी क्लब के नेत्र जांच कैम्प में सैकड़ों हुए लाभान्वित
ऋषिकेश, 29 जनवरी (हि.स.)। रोटरी क्लब ऋषिकेश द्वारा श्यामपुर स्थित विनोद विहार सामुदायिक भवन में एक दिवसीय वृहद निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर लगाया गया। शिविर में तीन सौ से ज्यादा रोगी लाभान्वित हुए।
रविवार को रोटरी क्लब ने ग्रामीण क्षेत्र में शिविर लगाया जो बहुत सफल रहा। इस दौरान जहां रोगियों का नेत्र परीक्षण किया गया वहीं कुछ रोगियों को चश्मे एवं निशुल्क दवाइयां भी दी गई। शिविर में श्री महंत इंद्रेश हॉस्पिटल के चिकित्सीय दल के वरिष्ठ नेत्र शल्यक डॉ आशीष एवं डा. भदौरिया ने अपने सहयोगी टीम के साथ मिलकर रोगियों की जांच की।
शिविर का शुभारंभ मुख्यातिथि पूर्व मंडी समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी , रोटरी क्लब के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल,जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान,विनोद विहार विकास कल्याण समिति के अध्यक्ष कैप्टन गोविंद सिंह रावत,समाजसेवी डॉ राजे नेगी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
इस अवसर पर रोटरी क्लब अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने बताया कि क्लब ने उनके कार्यकाल में अब तक का ये 12 वां कैम्प है। क्लब ने नगर के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी समय समय पर कार्यक्रम आयोजित कर जरूरतमंदों की सेवा कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर सचिव विशाल तायल,राजीव गर्ग, संजय अग्रवाल,गोपाल सिंह,पूर्व प्रधान सरोप पुंडीर,मंडल मंत्री भाजपा मुकेश पांडेय,हेमंत कुलियाल,अमन तोमर, दयाधर बहुगुणा,रमन रांगड़ आत्माराम कुकरेती लक्ष्मी प्रसाद केन्थुला, सुल्तान सिंह नेगी मुरारीलाल भट् दिनेश गोदियाल पितांबर दत नोटियाल,इंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।