वसंतोत्सव 2023 पर हुआ अखिल भारतीय कवि सम्मेलन

Share

29HREG13 वसंतोत्सव 2023 पर हुआ अखिल भारतीय कवि सम्मेलन

-दुनिया ने हमें युद्ध दिए, हमने दुनिया को बुद्ध दिये : राहुल अवस्थी

ऋषिकेश, 29 जनवरी (हि.स.)। वसंतोत्सव 2023 के अंतिम दिवस पर शनिवार को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन हुआ। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और विशिष्ट अतिथि डॉ विजय धस्माना कुलपति स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय व महन्त वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज ने संयुक्त रूप से किया। श्री भरत मंदिर परिवार और संयोजक विनय उनियाल ने इसका आयोजन किया।

कवि सम्मेलन में विख्यात संगीतकार संतोष आनंद ने एक प्यार का नगमा है ,मैं न भूलूंगा और मेघा रे मेघा से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बनारस से पहुंचे कवि डॉ. अनिल चौबे ने धन्य हो बसन्त इतना याद आती है और अविरल गंगा की चिंता सबने की ,गंगा पर भाषण दिए मिनरल वाटर पी। कवि विष्णु सक्सेना की दिले बीमार को वह दवाई दे ,सब पर प्यार लुटाऊं वह दुआएं दें। कवि राहुल अवस्थी की रचना दुनिया ने हमें युद्ध दिए, हमने दुनिया को बुद्ध दिये और कवयित्री सीता सागर की वर दे वीणावादिनी वर दे और हास्य कवि चेतन चर्चिल देश की उम्र बढ़ी लेकिन विकास घटे,जो जीता वो नरेन्द्र से दर्शकों को बांधे रखा।

कवि सम्मेलन में पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट को ऋषिकेश में सर्वाधिक रक्तदान और रक्तदान शिविरों के लिए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और डॉ. विजय धस्माना ,मेला संयोजक हर्षवर्धन शर्मा ,महन्त वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज ने सम्मानित किया।

कवि सम्मेलन में वरुण शर्मा ,सह संयोजक दीप शर्मा, महासचिव विनय उनियाल, उपाध्यक्ष जयेंद्र रमोला, धीरेंद्र जोशी, अजय गर्ग,मेजर गोविंद सिंह रावत,लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह, पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट, रामकृपाल गौतम ,दीपक भारद्वाज, सुरेंद्र भट्ट, रंजन अंथवाल, प्रवीण रावत आदि उपस्थित थे।