झांसी के खिलाड़ियों ने दिखाया दम, 11 स्वर्ण और 16 रजत पदक जीते

Share

28HSPO12 झांसी के खिलाड़ियों ने दिखाया दम, 11 स्वर्ण और 16 रजत पदक जीते

झांसी, 28 जनवरी (हि.स.)। गाजियाबाद में जीत कुनेडो मार्शल आर्ट नेशनल चैंपियनशिप की फाइट में झांसी के विद्यार्थियों ने चार स्वर्ण पदक व 11 रजत पदक प्राप्त किए। वहीं, कानपुर में ताइक्वांडो नेशनल चैंपियनशिप में झांसी ब्लैक ड्रैगन मार्शल आर्ट खिलाड़ियों ने सात स्वर्ण व छह रजत पदक हासिल कर एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया।

गाजियाबाद में दीपक कुमार वर्मा को रैफरी में गोल्ड मेडल मिला। नेशनल चेम्पियन खिलाड़ियों में इशांक शर्मा, धैर्य मिश्रा, अथर्व वाजपेई, सूर्यांश सोलंकी, आशी त्रिपाठी, हिमांशी आनंद, दिव्या पुरंदरे, प्रियांशी सोलंकी, यश कुमार, रोहित प्रजापति, भरत सूर्यवंशी, पी.केविन, प्रतीक श्रीवास्तव, विजेता रहे ।

वहीं, जनपद कानपुर में ताइक्वांडो चैंपियनशिप में अंशिका यादव, आशी त्रिपाठी, प्रियांशी सोलंकी, हिमांशी आनंद, साक्षी, वानी भगत, साक्षी रायकवार, कशिश वर्मा काव्या, सूर्यांश सोलंकी, इशांक शर्मा, प्रवीन खैर, अचल कुमार, नैतिक गौतम ने पदक हासिल किये । महिला कोच वन्दना शर्मा सीनियर कोच दीपक कुमार वर्मा के नेतृत्व में सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।