नाबालिग के अपहरण में वांछित चल रहे 3 गिरफ्तार

Share

28HREG168 नाबालिग के अपहरण में वांछित चल रहे 3 गिरफ्तार

हरिद्वार, 28 जनवरी (हि.स.)। नाबालिग के अपहरण के मामले में मुख्य आरोपित के गिरफ्तार होने के बाद फरार चल रहे 3 आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों का चालान कर जेल भेज दिया है।

गौरतलब है कि भगवानपुर थाने में विगत 22 दिसम्बर 22 को एक नाबालिग के अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपित अंकित पुत्र नरेश निवासी वार्ड न. 8 कस्बा भगवानपुर को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि उसके सहयोगी मोहल्ला छिपियान भगवानपुर निवासी तीन अभियुक्त शादाब अहमद , रोहित व विकास कुमार फरार चल रहे थे। आज पुलिस ने तीनों फरार चल रहे आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों का चालान कर दिया।