27HREG138 स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
हरिद्वार, 27 जनवरी (हि.स.)। पुलिस ने एक अभियुक्त को 17.05 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम गुफरान पुत्र गफ्फार निवासी रुड़की, हरिद्वार बताया। आरोपित देहात क्षेत्र में ऊंची कीमत पर स्मैक की सप्लाई करता था।