नगर पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी के पिता का निधन

Share

25HREG67 नगर पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी के पिता का निधन

नैनीताल, 25 जनवरी (हि.स.)। नैनीताल नगर पालिका के अध्यक्ष सचिन नेगी के पिता प्रेम सिंह नेगी का बुधवार दोपहर असामयिक निधन हो गया है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार 69 वर्षीय स्वर्गीय नेगी पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका दिल्ली के निजी चिकित्सालयों में उपचार चल रहा था। बताया गया है कि दो दिन पूर्व ही वह दिल्ली से लौटे थे।

बुधवार दोपहर 12 बजे अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे दो पुत्रों संदीप एवं सचिन नेगी सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। काफी मिलनसार प्रवृति के मुन्ना मामू के नाम से प्रसिद्ध स्वर्गीय नेगी की गिनती नगर के प्रमुख होटल व्यवसायियों में होती थी। उनके असामयिक निधन का समाचार मिलने के बाद उनके आवास पर नगर के आम एवं गणमान्य लोगों, राजनीतिक दलों के लोगों एवं पालिका के अधिकारियों व सभासदों का जुटना प्रारंभ हो गया है। उनके अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है। अंतिम यात्रा अपराह्न तीन बजे नगर के पायल होटल तल्लीताल से रानीबाग के लिए प्रारंभ होगी।