राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर अधिकारी,कर्मचारियों ने मतदान करने की ली शपथ

Share

25HREG143 राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर अधिकारी,कर्मचारियों ने मतदान करने की ली शपथ

गोपेश्वर, 25 जनवरी (हि.स.)। 13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर बुधवार को चमोली जिले के विभिन्न स्थानों पर अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ ही पुलिस के जवानों ने मतदान करने की शपथ ली। सभी को निर्भीक होकर, जाति, धर्म से ऊपर उठकर अथवा अन्य किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। इस बार मतदाता दिवस की थीम वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम रखी गई है।

लोकतंत्र में मतदाताओं की शत प्रतिशत भागीदारी बढ़ाने, नवीन पंजीकृत मतदाताओं को लोकतंत्र के प्रति उनके दायित्वों के महत्व को समझाने के लिए राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जनपद के सभी 574 बूथों पर अधिकारियों, कर्मचारियों तथा मतदाताओं को शपथ दिलाई गयी।