24HREG387 रतलाम: दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड में हिस्सा लेंगी जिले की बेटियां
रतलाम, 24 जनवरी (हि.स.)। जिले की सैलाना नगर परिषद के ग्राम सरवन में धुत परिवार की बेटियां मनीष नीषा धूत की पुत्री निमिषा धूत एवं वंदना विनोद धूत झंवर की पुत्री नंदिनी झंवर दिल्ली में 26 जनवरी के दिन आजादी के अमृत महोत्सव पर गणतंत्र दिवस की परेड में गर्ल्स एनसीसी बैंड ग्रुप 51 कैडेट्स में भाग लेकर जिेल सहित ग्राम सरवन को गौरवान्वित करेगी।
दोनों बेटियां बिरला बालिका विद्यापीठ पिलानी की छात्रा होकर 8 महीने से परेड के लिए अभ्यास कर रही है । कठिन अभ्यास के बाद इनका चयन परेड के लिए हुआ। वर्तमान में दिल्ली में एनसीसी परेड ग्राउंड पर 1 जनवरी से कड़ाके की सर्दी में प्रात 5 बजे से अभ्यास जारी है , जिसका निरीक्षण आर्मीचीफ मनोज पांडे के द्वारा किया गया।