मुख्यमंत्री चौहान ने वीर सपूत रासबिहारी बोस और हेमू कालाणी को बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि

Share

21HREG14 मुख्यमंत्री चौहान ने वीर सपूत रासबिहारी बोस और हेमू कालाणी को बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि

भोपाल, 21 जनवरी (हि.स.)। महान स्वतंत्रता सेनानी रासबिहारी बोस और हेमू कालाणी की आज पुण्यतिथि है। इस अवसर पर मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दोनों वीर सपूतों को स्मरण कर विनम्र श्रद्धांजलि दी है।

मुख्यमंत्री चौहान ने महान स्वतंत्रता सेनानी रासबिहारी बोस को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट कर लिखा ‘महान स्वतंत्रता सेनानी, वीर सपूत रासबिहारी बोस जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं। मां भारती की सेवा के आपके पुनीत प्रयास एवं तेजस्वी विचार सर्वदा भावी पीढिय़ों को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

एक अन्य ट्वीट कर उन्होंने वीर सपूत हेमू कालाणी को बलिदान दिवस पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए लिखा ‘भारत माता के पैरों में पड़ी परतंत्रता की बेडिय़ों को तोडऩे के लिए अल्पायु में प्राण न्योछावर कर देने वाले वीर सपूत हेमू कालाणी जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। आपकी वीरता की कहानियां युगों-युगों तक देश की भावी पीढिय़ों को राष्ट्र सेवा हेतु प्रेरित करती रहेंगी।