वैश्य समाज के युवाओं को किया जाए एकजुट

Share

19HREG463 वैश्य समाज के युवाओं को किया जाए एकजुट

लखनऊ में जुटे इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन के पदाधिकारियों ने रखा विचार

लखनऊ, 19 जनवरी ( हि.स.)। इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन ने आज यानि गुरूवार को लखनऊ के डालीगंज स्थित लल्लूमल धर्मशाला घाट पर समरसता कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर फेडरेशन के पदाधिकारी जुटे। बैठक में मुख्य अतिथि शहर के उत्तरी क्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ, नीरज बोरा थे।

प्रदेश महामंत्री मनोज अग्रवाल ने बताया कि नव निर्वाचित पदाधिकारियों का समरसता मिलन का कार्यक्रम रखा गया, जिसमें बड़ी संख्या में शहर के सभी पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर वैश्य समाज के उपवर्गो को एकजुट करने पर विचार वक्तव्य दिया गया।

वहीं प्रदेश महामंत्री डॉ. अनिल गुप्ता और डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि आज के समाज में युवाओ को वैश्य समाज को एकजुट करने काम किया जाए, जिससे वैश्य समाज एकजुट हो सके। कार्यक्रम में लखनऊ महानगर अध्यक्ष हेमंत दयाल, महिला अध्यक्ष सुनीता गुप्ता, लखनऊ महानगर अध्यक्ष युवा अनुराग साहू ने कार्यक्रम एकजुटता समाज के एजेंडे पर समरसता कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन भारत भूषण गुप्ता गुलेरी, राजेंद्र अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, अमरनाथ अग्रवाल, सोनू अग्रवाल, आशीष गुप्ता, उमाकांत गुप्ता, अनुज गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, युवा महामंत्री प्रियंक गुप्ता, अभिनव गुप्ता, लव अग्रवाल, शिशिर अग्रवाल, कार्तिकेय गुप्ता, एकता अग्रवाल, ओमकार जायसवाल, उपस्थित रहे।