फरार चल रहे इनामी अपहरणकर्ता को पुलिस ने दिल्ली से दबोचा

Share

17HREG329 फरार चल रहे इनामी अपहरणकर्ता को पुलिस ने दिल्ली से दबोचा

हरिद्वार,17 जनवरी (हि.स.)। डेढ़ साल भर से फरार चल रहे 5 हजार के इनामी अपहरणकर्ता को रुड़की पुलिस ने कश्मीरी गेट दिल्ली से गिरफ्तार कर नाबालिग अपहर्ता को सकुशल बरामद किया है।

पुलिस कप्तान के पीआरओ विपिन पाठक ने बताया कि कोतवाली रुड़की में 19 अगस्त 2021 को नाबालिग के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें आरोपित लगातार फरार चल रहा था जिस पर एसएसपी हरिद्वार द्वारा 5000 का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस टीम आरोपित की तलाश को आंध्र प्रदेश व तेलंगाना सहित अन्य संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी गई। गिरफ्तारी के लगातार प्रयास के फलस्वरूप पुलिस टीम ने कश्मीरी गेट दिल्ली से अपहृता को सकुशल बरामद करते हुए आरोपित को दबोचा गया। गिरफ्तार आरोपित मीर मुमताज उर्फ अमीर निवासी ग्राम भद्रक निकट मीरा मोहल्ला मस्जिद पुराना बाजार जिला भद्रक उड़ीसा का रहने वाला है।