फिनलैंड सीएमआई के पदाधिकारियों ने राज्यपाल से की भेंट

Share

17HREG382 फिनलैंड सीएमआई के पदाधिकारियों ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून, 17 जनवरी (हि.स.)। फिनलैंड की सीएमआई मार्टी आख्तिसारी पीस फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने आज राज्यपाल से मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि भारत “वसुधैव कुटुम्बकम’की परंपरा है। इस महान परंपरा को अन्य देशों को भी स्वीकार करनी चाहिए।

मंगलवार को राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से मंगलवार को शिष्टाचार भेंट की। इस दौरानसदस्यों ने संगठन के बारे में जानकारी दी। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि संघर्षों का हल करने और दुनिया भर में स्थायी शांति का निर्माण करने के क्षेत्र में सीएमआई बड़ी भूमिका निभा रहा है।

राज्यपाल ने कहा कि भारत की धारणा हमेशा “वसुधैव कुटुम्बकम’ की रही जिसमें पूरी पृथ्वी को ही एक परिवार के रूप में माना जाता है। उन्होंने कहा कि अन्य राष्ट्रों को भी भारत की इस महान परंपरा से प्रेरणा लेनी होगी।

इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि संवाद और मध्यस्थता के माध्यम से संघर्ष रोकने और हल करने के लिए संगठन काम करता है। संगठन के संस्थापक नोबेल शांति पुरस्कार विजेता और फिनलैंड के पूर्व राष्ट्रपति मार्टी आख्तिसारी है। संगठन की उपस्थिति 20 से अधिक देशों में है।

संगठन के एशिया हैड ऑस्करी ऐरोनेन,सीनियर एडवाइजर जैको ओक्सानेन, लीसा कुईना देव संस्कृति विश्वविद्यालय के उप कुलपति चिन्मय पांड्या, उपस्थित रहे।