15HREG85 यश कश्यप ने क्विज में हासिल किया प्रथम स्थान
हरिद्वार, 15 नवंबर (हि.स.)। एसएमजेएन पीजी कालेज में बीएचईएल के विजीलेंस विभाग एवं आन्तरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ के माध्यम से आयोजित की गयी थी। इस में सतर्कता सप्ताह का शुभारम्भ एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के माध्यम से किया गया।
बीएचईएल के सतर्कता विभाग के वरिष्ठ प्रबन्धक विवेक कुमार, प्रबन्धक मनोज कुमार तथा प्रबन्धक केशव कुमार शर्मा आदि इस अवसर पर उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में कालेज के बी काम पंचम सैमेस्टर के छात्र यश कश्यप ने प्रथम स्थान, वंशिका प्रजापति बी काम प्रथम सैमेस्टर ने द्वितीय स्थान, तनिष्का बुराकोटी ने तृतीय स्थान, एवं ईशिता खैरवाल को सांत्वना पुरुस्कार प्राप्त किया।
क्विज में विजयी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए डॉ सुनील बत्रा ने कहा कि सत्यनिष्ठा एवं ईमानदारी के गुणों से युक्त युवा ही भ्रष्टाचार मुक्त-भारत के स्वप्न को साकार कर सकता है। भेल के प्रबन्धक मनोज कुमार ने क्विज का संचालन किया तथा भेल के प्रबन्धक केशव कुमार शर्मा ने उसमें सहयोग किया। क्विज संचालन के सहयोग के लिए महाविद्यालय से डॉ डॉ संजय कुमार माहेश्वरी, डॉ जे सी आर्य, डॉ शिव कुमार चौहान, डॉ मनोज सोही, श्रीमती रूचिता सक्सेना, वैभव बतरा, डॉ. विनीता चौहान, डॉ. सरोज शर्मा, डॉ. विजय शर्मा व दिव्यांश शर्मा आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर डॉ. जगदीश चन्द्र आर्य, रिचा मिनोचा, रिंकल गोयल, डॉ. आशा शर्मा, डॉ. मोना शर्मा, डॉ. मिनाक्षी शर्मा, डॉ. पदमावती तनेजा, डॉ. पूर्णिमा सुन्दरियाल, विनीत सक्सेना, डॉ. सुगन्धा वर्मा, वैभव बतरा सहित कॉलेज के छात्र विशाल बंसल, अपराजिता, अमूल्य सक्सेना, कल्पना नेगी, सोनिया, पूजा, अमित कुमार सहित अनेक छात्र-छात्रा उपस्थित थे।