मुख्यमंत्री ने की मानसी नेगी और एथलीट सूरज पंवार को एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा

Share

15HREG47 मुख्यमंत्री ने की मानसी नेगी और एथलीट सूरज पंवार को एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा

देहरादून, 15 नवम्बर (हि.स.)। 37वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 10 कि.मी. रेस वाक में नेशनल रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतने वाली मानसी नेगी और एथलीट सूरज पंवार ने मुख्यमंत्री से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दोनों एथलीट को एक-एक लाख रुपये की धनराशि देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोनों एथलीट को आगामी खेलों की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आगे भी राज्य सरकार की ओर से ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ियों को हर संभव मदद जाएगी।

मुख्यमंत्री ने दोनों एथलीट के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। खेल विभाग की नियमावली के मानकों के अनुसार पदक जीतने पर जो धनराशि दी जाती है। इन दोनों खिलाड़ियों को वह धनराशि भी दी जाएगी।

इस मौके पर उप क्रीड़ा अधिकारी व इन दोनों खिलाड़ियों के कोच अनूप बिष्ट व एथलीट मनीष बिष्ट मौजूद थे।