नेहरू जयंती से इंदिरा जयंती तक आयोजित होंगी भारत जोड़ो यात्रा

Share

15HREG148 नेहरू जयंती से इंदिरा जयंती तक आयोजित होंगी भारत जोड़ो यात्रा

देहरादून, 15 नवम्बर (हि.स.)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में कन्या कुमारी से कश्मीर तक चल रही “भारत जोड़ो यात्रा” के समर्थन में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी भी प्रदेश में यात्रा निकाल रही है।

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के आह्वान पर 14 नवम्बर को भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती से भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इन्दिरा गांधी की जयंती 19 नवम्बर तक प्रदेशभर में जिला, ब्लाक, न्याय पंचायत स्तर पर पखवाड़ा भर विभिन्न कार्यक्रम प्रत्येक दिन करने का निर्णय लिया। इसी कार्यक्रम के तहत आज देहरादून जनपद के मसूरी विधानसभा क्षेत्र में शहीद दुर्गामल पार्क से किशन नगर चौक तक प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की उपस्थिति में भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का सीधा असर भारत में बढती हुई तानाशाही सरकार पर हो रहा है। उन्होंने कहा कि नितिन गडकरी, बाबा रामदेव, सुमित्रा महाजन जैसे लोग यात्रा की तारीफ कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस यात्रा का मकसद चुनाव जितना नहीं बल्कि कांग्रेस संगठन को मजबूत करना है। साथ ही, यह भाजपा सरकार की नीति व नीयत से देश पर कुप्रभाव के विरोध में भी है।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक प्रदेश महासचिव गोदावरी थापली ने कहा, कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को न केवल कांग्रेस समर्थकों, न सिर्फ पार्टी कार्यकर्ताओं का समर्थन मिल रहा है बल्कि पार्टी के आलोचक भी इस यात्रा में शामिल हुए हैं और जो त्रिशंकु हैं यानी जो न हमारे समर्थक हैं और न हमारी आलोचना करते हैं वो भी जानना चाहते हैं कि भारत जोड़ो यात्रा क्या है। कार्यक्रम में महानगर कार्यकारी अध्यक्ष देहरादून डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी ने कहा, कि कांग्रेस के घटक दल भारत जोड़ो यात्रा को समर्थन कर रहे हैं।

यात्रा में उपस्थित मुख्य रूप से विधायक ममता राकेश, महानगर प्रभारी भारत जोडो यात्रा प्रभारी राजवीर चौहान, प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी, प्रदेश महामंत्री उपेन्द्र थापली, पीके अग्रवाल, नवीन जोशी अनिल नेगी, सुरेन्द्र रावत सोनू, प्रशान्त खूडूरी, डीबी क्षेत्री, नन्दा रावत, निशान्त, सोनू तिवारी, लक्की राणा, विकास ठाकूर, देेवेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।