नई शिक्षा नीति पर शिक्षकों का छह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू

Share

15HREG146 नई शिक्षा नीति पर शिक्षकों का छह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू

ऋषिकेश, 15 नवम्बर (हि.स.)। फाउंडेशनल लिटरेसी एंड नुमरेसी नई शिक्षा नीति पर राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों का छह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में शुरू हुआ।

मंगलवार को श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में ऋषिकेश क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं की छह दिवसीय नई शिक्षा नीति पर आधारित एफएलएन ऑल आधारभूत साक्षरता और संख्या संबंधी दक्षता प्रशिक्षण का शुभारंभ श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं नोडल अधिकारी मेजर गोविंद सिंह रावत ने किया।

प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए मेजर गोविंद सिंह रावत ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के आधारभूत साक्षरता और संख्या संबंधी प्रशिक्षण नई शिक्षा नीति की बेहतरीन पहल है। इसके माध्यम से बुनियादी शिक्षा में परिवर्तन होगा और शिक्षा की सार्थकता फलीभूत होगी। प्रशिक्षण में नोडल अधिकारी एवं व्यवस्थापक संकुल समन्वयक संजय गौड़ ने बताया कि 6 दिवसीय प्रशिक्षण में अजीज प्रेम फाउंडेशन एवं संपर्क फाउंडेशन का सहयोग लिया जा रहा है। इसमें संपूर्ण ऋषिकेश के 33 शिक्षक शिक्षिकाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

इस विशेष प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर के रूप में सुरभि रावत मनीषा रोहिल्ला के द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है यह प्रशिक्षण तीन केंद्रों पर दिया जा रहा है जिसमें डोईवाला, नथुनवाला, ऋषिकेश प्रमुख हैं।