14HCRI5 मेडिकल इंस्टिट्यूट व दुकान से चोर बटोर ले गए लाखों का माल
– इंस्टिट्यूट से लैपटॉप, बैटरी सहित अन्य सामान किया पार
औरैया, 14 नवम्बर (हि.स.)। सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रविवार की देर रात्रि चोरों ने कस्बा खानपुर में स्थित एक दुकान एवं मेडिकल इंस्टिट्यूट में हाथ साफ करते हुए लाखों का माल पार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर हुए चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
जनपद में आए दिन हो रही चोरियों पर अंकुश लगाने में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से नाकाम दिखाई दे रहा है। लगातार हो रही चोरियों का अब तक पुलिस द्वारा खुलासा भी नहीं किया जा सका है। इसी क्रम में कस्बा खानपुर में स्थित एक मेडिकल इंस्टीट्यूट एवं दुकान में चोरों ने बीती रात हाथ साफ कर दिया।
कस्बा खानपुर में डॉक्टर भावा पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट शनिवार और रविवार को अवकाश के चलते बंद था। सोमवार सुबह जब इंस्टिट्यूट की संचालिका निधि सिंह वहां पहुंची तो ताले टूटे देखें। जब वह अंदर पहुंची तो सामान बिखरा हुआ था और इंस्टिट्यूट में लगे लैपटॉप एवं बैटरी भी गायब थी। उन्होंने इंस्टिट्यूट में चोरी की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई।
वही इंस्टिट्यूट के पड़ोस में एक अंडे की दुकान संचालित है। इंस्टीट्यूट के अंदर से ही एक दरवाजा उस दुकान की ओर जाता है। मजे की बात यह है कि चोरों ने वहां भी चोरी को अंजाम दिया और उससे पहले आमलेट बना कर भी खाया। चोरी की घटना को अंजाम देकर चोर वहां से फरार हो गए। अंडे की दुकान के संचालक मोहम्मद कैफ ने बताया कि चोरों द्वारा लगभग 20 अंडों की आमलेट बनाए गए जबकि उसकी घटना की जांच पड़ताल करते हुए चोरों की तलाश शुरू कर दी है।