14HREG29 मायावती ने रायबरेली की घटना को लेकर सरकार को घेरा
लखनऊ, 14 नवम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने रायबरेली जिले में दलित समाज के लोगों को बेरहमी से पीटने के मामले में सरकार को घेरा है।
मायावती ने अपने अधिकारिक ट्वीटर से ट्वीट करते हुए कहा कि, यूपी के रायबरेली में दबंगों ने कई दलितों को मार-मार कर अधमरा कर दिया। इसी प्रकार प्रदेश में आए दिन दलितों पर अत्याचार व हत्या आदि की घटनाएं आम हो गई हैं, जो अति-दुःखद, शर्मनाक व निन्दनीय हैं। सरकार इनके मामले में पूरी तत्परता व गंभीरता दिखाए तथा सख्त कदम उठाए, इसकी बसपा सरकार मांग करती है।