ग्राम प्रधान लीला शर्मा ने कृषि मंत्री गणेश जोशी को सौंपा ज्ञापन

Share

10HREG98 ग्राम प्रधान लीला शर्मा ने कृषि मंत्री गणेश जोशी को सौंपा ज्ञापन

देहरादून, 10 नवम्बर (हि.स.)। गल्जवाड़ी की ग्राम प्रधान लीला शर्मा ने ग्रामीणों के साथ कृषि मंत्री गणेश जोशी से भेंट कर गांव में जमीन की समस्या को त्वरित गति से समाधान करने के लिए ज्ञापन सौंपा।

गुरुवार को देहरादून के न्यू कैंट रोड स्थित कैम्प कार्यालय पहुंची ग्राम प्रधान ने मंत्री को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने गल्जवाड़ी गांव में निवास करने वाले सभी लोगों के लिए जमीन को आबादी घोषित करवाने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि गांव में पिछले दो पीढ़ियों से लोग अपने आवासीय भवनों को आबादी दर्ज कराने का अनुरोध कर रहे हैं, किन्तु अभी तक समाधान न होने पाने के लिए शरारती तत्व गांव की जमीन पर कब्जा करना चाह रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री घोषणा में भी यह प्रकरण है किन्तु अभी तक शासनादेश नहीं हो पाया है। उन्होंने सरकार के माध्यम से तत्काल सभी परिवारों को मालिकाना हक प्रदान करने का अनुरोध किया।

मंत्री गणेश जोशी ने ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों की बात सुनने के बाद दूरभाष पर राजस्व सचिव सचिन कुर्वे से वार्ता की और उन्हें इस प्रकरण पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिये। मंत्री ने जिला प्रशासन से भी इस बाबत जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है।