09HREG86 सीतापुर सड़क हादसे में हुई दो लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख
सीतापुर, 09 नवम्बर (हि.स.)। जिले में हुए सड़क हादसे में लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने सीतापुर में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। इसके साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य को युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि रामकोट थाना क्षेत्र के लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राज्यमार्ग-24 पर एक सड़क हादसा हुआ। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार बेकाबू होकर पुल की रेलिंग तोड़ती हुई 40 फीट नीचे नदी में जा गिरी। कार में सवार महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।