28HREG68 डेंगू, मलेरिया के मरीजों का मण्डलायुक्त ने जाना हालचाल
लखनऊ, 28 अक्टूबर(हि. स.)। लखनऊ में फैले डेंगू, मलेरिया में अच्छे स्वास्थ्य सेवाओं के निरीक्षण पर निकली मण्डलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने शुक्रवार को बलरामपुर चिकित्सालय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) चिकित्सालय में मरीजों का हालचाल जाना।
निरीक्षण पर निकली मण्डलायुक्त ने बलरामपुर अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड में मरीजों से समस्याओं के बारे में पूछा तो मरीजों के परिजनों ने प्रतिकूल उत्तर देते हुए अस्पताल में मिल रहे अच्छे स्वास्थ्य सुविधाओं की चर्चा की। सिविल अस्पताल में निरीक्षण करते हुए डॉ रोशन ने डेंगू वार्ड, मलेरिया वार्ड में मरीजों से संवाद किया और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
मण्डलायुक्त के साथ निरीक्षण पर मौजूद रहे चिकित्सकों को उन्होंने दिशा निर्देश देते हुए कहा कि लगातार डेंगू और मलेरिया के मरीजों की संख्या बढ़ी है। इसके लिए अस्पताल में बेड का प्रबंध ठीक प्रकार से रखा जाए। जिससे बाहर से आने वाले मरीजों को भर्ती करने में असुविधा न हो।