15HLEG12 अटाला हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद ने याचिका दाखिल कर रासुका को दी चुनौती
–कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
प्रयागराज, 15 अक्टूबर (हि.स.)। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अटाला में हुई हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद मोहम्मद की तरफ से दाखिल रासुका (एनएसए) के खिलाफ याचिका पर केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार समेत सभी विपक्षियों से 4 सप्ताह में जवाब मांगा है।
कोर्ट ने सरकार द्वारा जवाब दाखिल करने के बाद याची को एक सप्ताह का समय जवाब का प्रत्युत्तर देने के लिए दिया है। कोर्ट ने कहा है कि याचिका की सुनवाई 5 सप्ताह बाद की जाएगी। यह आदेश जस्टिस एमसी त्रिपाठी एवं जस्टिस सुरेंद्र सिंह की खंडपीठ ने जावेद मोहम्मद की तरफ से रासुका लगाए जाने के खिलाफ दाखिल याचिका पर पारित किया है।
जावेद ने रासुका को विभिन्न आधारों पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में दी चुनौती है। कहा गया है कि उसके खिलाफ रासुका को नियम विरुद्ध तरीके से लगाया गया है। याची मौजूदा समय में देवरिया जेल में बंद है।
मालूम हो कि प्रयागराज में जून महीने में नूपुर शर्मा के पैगम्बर मोहम्मद को लेकर दिए विवादित बयान के बाद अटाला इलाके में हिंसा भड़की थी। याची पर आरोप था कि वह हिंसक भीड़ का मास्टरमाइंड था।