फिरोजाबाद, 21 सितम्बर (हि.स.)। हत्या के आरोप में फरार चल रहे दस हजार के इनामी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है।
पिछले पांच माह से हत्या के आरोप में फरार चल रहे नगला मनी (नगला झील) थाना जसराना निवासी गीतम सिंह पर 19 सितम्बर को शासन द्वारा दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया। इनाम घोषित होने के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिये मुखबिर का जाल बिछाया। जिसकी सूचना पर पुलिस ने आरोपी गीतम सिंह को पकड़ कर न्यायालय में पेश किया।
कोतवाल आजादपाल सिंह ने कहा पांच माह से फरार चल रहे हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी पर दस हजार रुपए का इनाम था। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में दविश दे रही है।