–भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया अमृत सरोवर स्वच्छता अभियान
प्रयागराज, 21 सितम्बर (हि.स.)। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के नेतृत्व में सेवा पखवाड़ा अमृत सरोवर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत प्रमुख घाटों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा गंगा-यमुना, नदी, कुंआ, तालाब आदि सरोवरों से हमें पीने का पानी प्राप्त होता है। जो हमारे जीवन जीने के लिए अति आवश्यक है। निर्मल और स्वच्छ जल रहेगा तभी हमारा जीवन कल रहेगा।
बुधवार को वोट क्लब यमुना घाट एवं मिंटो पार्क नए यमुना ब्रिज के नीचे यमुना घाट पर वृहद रूप से सफाई अभियान चलाया गया। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि हमें आने वाला कल बचाना है तो नदियों तालाबों अमृतसर ओवरों की घाटों को स्वच्छ बनाए रखना है। जिससे हमें उससे मिलने वाले जल की राशि शुद्ध और निर्मल रहे। इसलिए हमारी जिम्मेदारी ही नहीं संकल्प भी होना चाहिए। हमें अपने नदियों के घाटों को अमृत सरोवरों को स्वच्छ बनाए रखना होगा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छ रखने का संकल्प भी लिया।
इस अभियान से अंतर्गत अवधेश चंद्र गुप्ता, कुंज बिहारी मिश्रा, पदुम जायसवाल, पार्षद किरन जायसवाल, राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल, राजू पाठक, मनोज मिश्रा, भरत निषाद, रणविजय सिंह, किशोरीलाल जायसवाल, आशीष जायसवाल, हिमालय सोनकर, किशन जायसवाल, सत्या जायसवाल, क्षमा दुबे, रेखा यादव, अंजू मिश्रा, चेतना ओझा, मीनू पांडे, किरन, पूर्वी, सतीश जायसवाल, नीरज केसरवानी आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने घाटों पर स्वच्छता अभियान चलाया।