राजगढ़ः सट्टा पर्ची के साथ 10 आरोपित पकड़ाए, मुख्य खाईवाल फरार

Share

राजगढ़, 8 अगस्त (हि.स.)। शहर ब्यावरा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार दोपहर मातामंड मौहल्ला स्थित सट्टा कारोबारी राजू वर्मा के घर से दबिश देकर सट्टा पर्ची लिख रहे 10 लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि राजू वर्मा पुलिस को चकमा देकर मौके से भागने में कामयाब रहा है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 7200 रुपए नकद, चार मोबाइल, सट्टा पर्ची सहित अन्य उपकरण जब्त कर सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया।

थाना प्रभारी राजपालसिंह राठौर के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर मातामंड मौहल्ला स्थित राजू वर्मा के घर से दबिश देकर सट्टा पर्ची लिख रहे जगदीश कुशवाह, दिनेश अहिरवार, रामचंद्र कोतवाल, शंकर भील, सुरेशसिंह भिलाला, मेहरबानसिंह सौंधिया, कंवरलाल अहिरवार, कंवरलाल सौंधिया, रामसिंह सौंधिया और फूलसिंह तंवर निवासी ब्यावरा को गिरफ्तार किया, जबकि मुख्य खाईवाल राजू वर्मा मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 7200 रुपये नकद, चार मोबाइल, सट्टा पर्ची सहित अन्य उपकरण जब्त किए। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ 4(क) सट्टा एक्ट, धारा 109 के तहत प्रकरण दर्ज किया।