मीरजापुर, 08 अगस्त (हि.स.)। सावन माह के चौथे और अंतिम सोमवार को श्रद्धालुओं की श्रद्धा शिवालयों पर उमड़ पड़ी। शिव मंदिरों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। दर्शन पूजन के दौरान शिवभक्तों का उत्साह बना रहा। बेलपत्र, भांग, धतूरा, पुष्प चढ़ा दूध व जल से भगवान शिव का अभिषेक किया गया।
सावन के अंतिम सोमवार पर हर जगह भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु भक्तों, कांवरियों का हुजूम उमड़ पड़ा। गंगा घाट, बाजार, सड़कों, गलियों व शिवालयों तक शिवभक्तों का रेला दिखाई दिया। भक्ति गीतों पर झूमते भक्तों के बीच महिलाओं और पुरुषों का भेद मिट गया था। भीड़ में हर ओर झूमते-नाचते आनंद मनाते शिवभक्त ही नजर आ रहे थे। सुरक्षा के दृष्टिगत सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
शहर के रैदानी कालोनी तारकेश्वर मंदिर, बरियाघाट श्रीपंचमुखी महादेव, पेहटी चौराहा नागेश्वर मंदिर, पंसारी टोला आनंदेश्वर मंदिर, सत्ती रोड बुढ़ेनाथ मंदिर व विंध्याचल के अलावा जिले भर के शिवालयों पर काफी भीड़ दिखी। दूध, जल व बेलपत्र से भोलेनाथ का अभिषेक कर हवन-पूजन किया गया। शिवभक्त अपनी आस्था प्रकट करते दिखे। बड़ी संख्या में महिलाओं व युवतियों ने भगवान शिव का अभिषेक किया और व्रत-उपवास रखा। यह सिलसिला देर तक चलता रहा। वहीं कई श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए।
हिन्दुस्थान समाचार/गिरजा शंकर
समरससमरससमरसहिस
Low
HREG HMAD 54
राजगढ़ः मामूली बात पर दो पक्षों में चले तलवार-डंडे, दस पर प्रकरण दर्ज
two party fight case filed the ten
राजगढ़, 8 अगस्त (हि.स.)। खिलचीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लसुड़ली में रविवार की रात मामली बात पर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के साथ मारपीट की, जिसमें दोनों पक्ष के लोग घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को दोनों पक्ष के दस लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।
थाना प्रभारी रविन्द्र चावरिया के अनुसार ग्राम लसुड़ली निवासी राधेश्याम (25) पुत्र बद्रीलाल दांगी ने बताया कि लाइट की डोरी डालने को लेकर चल रहे विवाद पर रविवार की रात गांव के बद्रीलाल पुत्र कालू दांगी, उसके बेटे कुशल, कृष्णाबाई पत्नी बद्रीलाल दांगी, रामेश्वर पुत्र बजेसिंह दांगी और विजयसिंह पुत्र नाथूलाल दांगी मकान के सामने गाली-गलौंज करने लगे और विरोध करने पर तलवार और डंडों से मारपीट की, जिससे परिवार के लोग घायल हो गए। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 294, 323, 324, 506 के तहत प्रकरण दर्ज किया। वहीं बद्रीलाल पुत्र फूलसिंह दांगी ने बताया कि इसी बात को लेकर गांव के मदनलाल पुत्र मांगीलाल दांगी, राधेश्याम पुत्र बद्रीलाल दांगी, सूड़ीबाई पत्नी मदनलाल, महेश पुत्र शिवसिंह और कुशल पुत्र रामचरण दांगी ने डंडों से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत प्रकरण दर्ज किया।