फतेहपुर: कई घंटे जीवन-मौत के बीच सड़क पर जूझता रहा घायल युवक

Share

– वायरल खबर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस, जिला अस्पताल में घायल को कराया भर्ती

– घायल रामू सिंह प्रतापगढ़ जिले का निवासी

फतेहपुर, 06 अगस्त (हि.स.)। जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक कई घंटे सड़क किनारे पड़ा तड़पता रहा। इस बीच डायल 112 पुलिस गाड़ी दौड़ती रही, लेकिन घायल पर उनकी निगाह घायल तक नहीं पहुंची। शनिवार सुबह दस बजे के करीब जब लोगों वीडियो बनाकर सूचना सोशल मीडिया में वायरल किया तब जाकर औंग थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

उल्लेखनीय है कि, बीती रात औंग थाना क्षेत्र के रहसूपुर गांव के सामने नेशनल हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से प्रतापगढ़ जिला निवासी रामू सिंह (30) पुत्र चंद्रपाल घायल पडे तड़पता रहा। सुबह दस बजे के करीब सड़क से निकलने वाले लोगों ने औंग थानाध्यक्ष जयचंद भारती को युवक के हाईवे पर घायल पड़े होने की सूचना दी।

थानाध्यक्ष जयचंद भारती ने शनिवार को नेशनल हाइवे के पेट्रोलिंग इंचार्ज मनोज लाबानिया के जरिए एम्बुलेंस से घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपाल गंज भेजा। हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल से पूछतांछ के आधार पर उसके परिजनों की जानकारी कर घटना की सूचना दे दी गई है।