जोशीमठ,12 जुलाई (हि.स.)। हिमक्रीड़ा केन्द्र औली में संचालित चेयरलिफ्ट में किसी प्रकार की तकनीकी खराबी आने पर पर्यटकों को कैसे सुरक्षित उतारा जाए। इसका मंगलवार को आईटीबीपी और चेयरलिफ्ट कार्मिकों ने मॉकड्रिल किया।
इस दौरान आईटीबीपी की रेस्क्यू टीम और चेयरलिफ्ट कर्मियों ने हवा में अटकी चेयरलिफ्ट में फंसे चार लोगों को सुरक्षित उतारा।
गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा संचालित जोशीमठ-औली रोप वे और औली में स्थापित चेयरलिफ्ट के प्रबंध संचालक के दिशा निर्देशों में हुए इस मॉक ड्रिल में पर्वतारोहण एवं स्कीइंग संस्थान आईटीबीपी औली दक्ष रेस्क्यू टीम व चेयरलिफ्ट कर्मियों ने भाग लिया।
जोशीमठ-औली रोप वे एवं चेयरलिफ्ट औली में समय समय पर इस प्रकार के मॉकड्रिल होते हैं, ताकि आपात स्थिति में पर्यटकों को सुरक्षित रखा जा सके।