देहरादून 10 जुलाई (हि.स.)। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने रविवार को राजभवन में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के मध्य उत्तराखंड प्रदेश से संबंधित विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।
इस मौके पर राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा की भगत सिंह कोश्यारी का उत्तराखंड के प्रति लगाव प्रशंसनीय है। उनके अनुभव से उत्तराखंड के बारे में बहुत कुछ जानने को मिलता है।
महाराष्ट्र के राज्यपाल अपने दिवसीय दौरे पर देहरादून आए हैं। इस दौरान वे मुख्यमंत्री से मिलने के बाद आज राज्यपाल से से भी मिले। कोश्यारी से उनके आवास पर पार्टी नेताओं और विधायकों के अलावा अन्य विभिन्न क्षेत्र से जुड़े लोग मिल रहे हैं।