-एक दर्जन लोगों ने आप पार्टी की ग्रहण की सदस्यता
फतेहपुर, 09 जुलाई (हि.स.)। जिले में शनिवार को आम आदमी पार्टी की समीक्षा बैठक निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्रीराम पटेल की अध्यक्षता में की गई। मुख्य अतिथि के रूप में काशी प्रांत के अध्यक्ष पवन तिवारी का जनपद के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। साथ ही नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत वार्ड कमेटियों के गठन के सम्बंध में विस्तृत चर्चा की गई। बाद में एक दर्जन लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।
काशी प्रांत के अध्यक्ष ने बताया कि जनपद में 132 वार्डों का गठन होना सुनिश्चित किया गया है। जिसमें से 71 वार्डों का गठन किया जा चुका है और बचे शेष वार्डों का लक्ष्य एक सप्ताह के अंदर पूरा करने का संकल्प लिया गया है। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीराम पटेल ने काशी प्रांत के अध्यक्ष को आश्वस्त किया गया कि बहुत जल्द सभी वार्डों का गठन कर दिया जायेगा। पार्टी में सदस्यता पुष्पेंद सिंह, जितेंद्र यादव, संदीप पटेल, मोहम्मद इमरान, रामबरन, मनोज सभासद, रवि कश्यप, नीरज पाल को शामिल किया गया।
इस मौके पर मोहम्मद शाह जहां, चंद्रभान, अगम सिंह, सुरेश पासवान, चंद्र किशोर सिंह पटेल, रतिलाल, राघवेंद्र पासवान, रंजीत कुमार मौर्य, देवेंद्र मौर्य, ब्रजभान, विजय गौतम, अब्दुल राजिक आदि पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।