सुशासन व विकास को लेकर अन्य प्रदेशों में भी लागू हो रहा योगी मॉडल- कैलाश नाथ

Share

बलरामपुर, 07जुलाई (हि.स.)। प्रदेश में योगी सरकार फुल स्पीड में आ चुकी है । प्रदेश में हर वर्ग के लोगों के लिए तेजी के साथ विकास कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार का देश ही नहीं बल्कि दूसरे देशों में भी यहां के सुशासन ,योगी मॉडल की चर्चा हो रही है । दूसरे प्रदेशों में योगी मॉडल लागू किया जा रहा हैं। उक्त बातें तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने तुलसीपुर में जनसुनवाई के दौरान गुरुवार को प्रदेश सरकार के 100 दिन पूरा होने पर हिन्दुस्थान समाचार से कहीं।

विधायक ने कहा कि दूसरे पार्टी की सरकारों में पूरे प्रदेश में जहां भय का माहौल था आज योगी सरकार आने के बाद कानून का राज है अपराधी या तो प्रदेश छोड़ कर चले गए हैं या तो जेल में है। घर की बहू बेटियां बिना भय कहीं भी आ जा सकती हैं। प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास सबके विश्वास के मूल मंत्र पर काम करते हुए हर वर्ग के लिए काम कर रही है। बिना भेदभाव लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का 100 दिन पूरा होने पर सरकार विकास को लेकर फुल स्पीड में आ गई है। प्रदेश में चौमुखी विकास को लेकर तेजी से कार्य किया जा रहा है। भाजपा ने जो वादे चुनाव में किए थे उस पर तेजी से कार्य किया जा रहा है । 5 वर्ष पूरा होने तक सभी वादों को पूरा किया जाएगा । इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, भाजपा के जिला महामंत्री विष्णु गुप्ता मौजूद रहे। सरकार के 100 दिन पूरा होने पर सभी ने बधाई दी है।