मुरादाबाद में वृक्षों के संरक्षण हेतु 1000 कस्टोमाइज्ड ट्री गार्ड लगाये जाने का अनुमोदन

Share

– कमिश्नर की अध्यक्षता में मुरादाबाद स्मार्ट सिटी एसपीवी बोर्ड आफ डायरेक्टर्स की बैठक सम्पन्न

मुुरादाबाद 23 जून (हि.स.)। मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह की अध्यक्षता में कमिश्नरी सभागार में मुरादाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड की निदेशक मण्डल बैठक आहूत की गयी। बैठक में नोडल अधिकारी द्वारा निदेशक मण्डल के समक्ष एजेण्डा वाचन किया गया, तत्पश्चात् बैठक में निर्णय लिया गया।

मुरादाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड की बैठक में मुरादाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना सोलर बेस्ड वाटर एटीएम हेतु पेयजल की निर्धारित दरों का अनुमोदन प्रदान किया गया। मुरादाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना सोलर बेस्ड स्मार्ट टायलेट के अंतर्गत पीलीकोठी पर एक अतिरिक्त नवीन टायलेट बनाये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया। मुरादाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना सिटी ब्रान्डिग के अन्र्तगत नगर के वृक्षों के संरक्षण हेतु 1000 कस्टोमाइज्ड ट्री गार्ड लगाये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया तथा मुरादाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना रिहैवीलिटेशन आफ स्टोर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम के अन्र्तगत करुला नदी के रेजूवीनेशन के अतिरिक्त कार्य का अनुमोदन प्रदान किया गया।

बैठक में जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह, नगर आयुक्त व सीईओ संजय चौहान, अंडर सेक्रेटरी एमओयूडी नई दिल्ली रामसिंह, सहयुक्त नियोजन टाउन एण्ड कंट्री प्लानिंग विभाग विवेक भास्कर, मुख्य अभियन्ता पश्चिमाचंल विद्युत वितरण खण्ड मुरादाबाद पंकज, अपर निदेशक आईसीयूईएस एके गुप्ता एवं नोडल अधिकारी टीएन मिश्रा के साथ ही मुरादाबाद स्मार्ट के सौरभ गुप्ता, कंपनी सेके्रटरी एके मित्तल, मुख्य अभियन्ता सौरभ बंसल, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी तथा अन्य अधिकारी एवं पीएनसी टीम लीडर उपस्थित रहे।