-10 पीड़ित महिलाओं की शिकायतों पर कार्रवाई के दिए निर्देश
हमीरपुर, 15 जून (हि.स.)। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी ने बुधवार को यहां जन सुनवाई के दौरान अधिकारियों को कड़े निर्देश देते कहा कि महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण में कोई भी उदासीनता बर्दाश्त नही की जाएगी। जन सुनवाई के दौरान आई दस महिलाओं की शिकायतों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए है।
कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल में आयोजित जन सुनवाई में महिलाओं से सम्बन्धित मामलों की समीक्षा की साथ ही राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने एक-एक कर तमाम महिलाओं से रूबरू होते हुए समस्याएं भी सुनी। महिला उत्पीडऩ के दस मामलों को लेकर उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।
कहा कि प्रदेश सरकार बेटियों एवं महिलाओं के उत्थान हेतु प्रतिबद्ध है। इसलिए इनके उत्थान के लिए सरकार द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत तमाम कार्यक्रम चलाकर उन्हें जागरूक करने के साथ ही विभिन्न योजनाओं में लाभान्वित भी किया जा रहा है।
उपाध्यक्ष द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, उप्र. रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान को योजना, अत्याचार से प्रभावित अनुसूचित जाति की पीड़िताओं को आर्थिक सहायता, चिकित्सा विभाग की योजनाओं, आंगनबाडी योजना, अल्पसंख्यक वर्ग हेतु शादी योजना, महिला शिक्षा, ग्रामीण शौचालय की स्थिति आदि की समीक्षा कर आवश्यकतानुसार सुधारात्मक उपाय करने तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं को जरुरतमंदों तक शत-प्रतिशत पहुंचाने के संबंध में निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक थाना में महिला हेल्प डेस्क एवं आगन्तुक कक्ष की स्थापना महिला आरक्षीगण की ड्यूटी लगायी गयी है। जहां पर कोई भी महिला/बालिका अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है। इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर संजय कुमार मीना, सीओ सदर, पीडी साधना दीक्षित, जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी रामशंकर पटेल सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।